फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roster released for Basti division, power cut to last two and a half hours daily in May

Siddharthnagar News: बस्ती मंडल के लिए रोस्टर जारी, मई में रोज ढाई घंटे कटेगी बिजली

Sun, 03 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Roster released for Basti division, power cut to last two and a half hours daily in May
लोड मैनेजमेंट के तहत एक से 31 मई तक कटौती, सुबह-दोपहर स्लॉट तय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के बीच बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राज्य स्तरीय लोड मैनेजमेंट के तहत पूरे मई महीने में मंडल के तहसील मुख्यालयों और नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रतिदिन 2 घंटे 30 मिनट की नियोजित बिजली कटौती लागू रहेगी। यह व्यवस्था 1 मई से 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।
अधीक्षण अभियंता (प्रणाली नियंत्रण) की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के बीच ग्रिड संतुलन बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत सुबह और दोपहर/शाम के समय स्लॉट तय किए गए हैं।
विज्ञापन

बस्ती मंडल के तहसील मुख्यालयों में सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक और दोपहर 12:15 से 13:15 बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में सुबह 5:45 से 6:45 बजे तक और दोपहर 13:15 से 14:45 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले से ही कई स्थानों पर तय समय से अधिक कटौती, लो-वोल्टेज और फाॅल्ट की समस्या बनी रहती है। ऐसे में घोषित ढाई घंटे की कटौती का असर और ज्यादा महसूस हो सकता है। गर्मी के इस पीक सीजन में सुबह और दोपहर की कटौती से घरों में पंखे-कूलर बंद रहने, पानी की सप्लाई प्रभावित होने और छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है, जहां पहले से ही आपूर्ति अनियमित रहती है। छोटे कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। होटल, ढाबे, आटा चक्की, वेल्डिंग और अन्य लघु उद्योग बिजली पर निर्भर हैं।

बिजली विभाग के अनुसार यह कटौती नियोजित है और सामान्य आपूर्ति की स्थिति में ही लागू रहेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को समय से सूचना दी जाए और फाॅल्ट की स्थिति में त्वरित मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
--------------
यह है कटौती का शेड्यूल
तहसील मुख्यालय:
सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक
दोपहर 12:15 से 13:15 बजे तक
------------
नगर पंचायत क्षेत्र:
सुबह 5:45 से 6:45 बजे तक
दोपहर 13:15 से 14:45 बजे तक
कुल कटौती: 2 घंटे 30 मिनट प्रतिदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed