{"_id":"667cab7a62356138a303cd24","slug":"ropai-start-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-119745-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज में झमाझम बारिश...धान की रोपाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज में झमाझम बारिश...धान की रोपाई शुरू
Thu, 27 Jun 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
डुमरियागंज। उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार भोर में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं यह बारिश धान की खेती के लिए संजीवनी साबित हुई है। धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। डुमरियागंज क्षेत्र में धान की रोपाई भी किसानों ने प्रारंभ कर दी। बुधवार को पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। तहसील क्षेत्र के सेमुआडीह गांव निवासी अजय ने कहा कि ऐसी ही बारिश का इंतजार था। कहा यदि इसी प्रकार आगे भी बारिश हो तो इसका लाभ किसानों को मिलेगा। कटया गांव के निजामुद्दीन ने कहा कि बारिश होने से धान की रोपाई शुरू कर दी है। यह बारिश संजीवनी साबित हुई है।