फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus will run from Badhni to Gorakhpur and Prayagraj

Siddharthnagar News: बढ़नी से गोरखपुर व प्रयागराज तक चलेगी रोडवेज बस

Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run from Badhni to Gorakhpur and Prayagraj
बढ़नी मालगोदाम चौरोहे से विधायक विनय वर्मा दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बढ़नी से गोरखपुर एवं प्रयागराज तक रोडवेज बस सेवा शुरू होने जा रही है। विधायक विनय वर्मा आज बढ़नी मालगोदाम चौराहे से दो बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। विधायक ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर इन रूटों पर बस चलाने की मांग की थी। बस सेवा शुरू होने से गोरखपुर रूट के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
परिवहन विभाग ने 13 सितंबर से सुबह छह बजे प्रयागराज के लिए जनरथ बस व गोरखपुर के लिए साधारण बस सेवा का शुभारंभ करने का निर्णय लिया है। बढ़नी से प्रयागराज जाने वाली जनरथ बस सेवा सुबह छह बजे बढ़नी से चलकर इटवा, डुमरियागंज, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ होते हुए शाम 4:20 पर प्रयागराज पहुंचेगी। फिर प्रयागराज से देर शाम 7.15 बजे चलकर बढ़नी में सुबह 4.45 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बढ़नी-गोरखपुर रूट पर संचालित होने वाली साधारण बस सेवा बढ़नी से सुबह छह बजे से चलकर ढेबरूआ, शोहरतगढ़, सनई, सिद्धार्थनगर, उसका, धानी, फरेंदा, कैम्पियरगंज, पीपीगंज व बरगदवा होते हुए दोपहर 12.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापस गोरखपुर से दोपहर एक बजे से यह बस चलकर बढ़नी में शाम 7.30 पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed