फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Roadways bus picketing

रोडवेज बस के लिए धरना दिया

Thu, 24 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बैनर तले चनरगड्डी गांव के नहर पर गुरुवार को पांच ग्राम पंचायत के मुखिया समेत ग्रामीणों ने धरना दिया। गांव में नहर पर ध्वस्त पुल व गांव तक सरकारी बस सेवा की मांग को लेकर धरने में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि आजादी के छह दशक बाद भी हमारे गांव में रोडवेज बस की सेवा नहीं है। वर्षों पहले लोगों के आवागमन के लिए गांव के बाहर पूरब की ओर नहर पर ड्रेनेज खंड की ओर से बना पुल भी विगत दस सालों से ध्वस्त पड़ा है।
विज्ञापन


इसेे ठीक कराने में न तो स्थानीय प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि रुचि ले रहे हैं। ऐसे में हमें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य गंगा मिश्र ने कहा कि प्रशासन व जनप्रतिनिधि जनता की समस्या का समाधान में आगे नहीं आया तो मैं मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करुंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि एक पखवारे के भीतर ध्वस्त पड़े पुल को बनवाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। जेई से प्रभावित गांव में लोगों के लिए बेहतर स्वास्थय के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के निर्माण के लिए विधायक से मांग करने की बात कही।


धरने में लोकतांत्रिक पार्टी के जिलाध्यक्ष नीलू शुक्ल ने कहा कि हम लोगों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन को बाध्य होंगे। कार्यक्रम में पांच गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने भी सहभागिता कर धरने में लोगों की समस्या का आश्वासन दिलाते हुए हर संभव मदद करने का एलान किया। इस दौरान रामचरित्र गुप्ता, पिंटू मिश्र, मायाराम, भगवंत यादव, रामनिवास यादव, सरवन यादव, अजय शर्मा, गोपाल श्रीवास्तव, जोजे गौड़ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed