{"_id":"6522f6f8866737bace07e224","slug":"roads-will-be-repaired-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-6125-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"15.76 करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15.76 करोड़ से बदलेगी सड़कों की सूरत : सांसद
Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि उनके प्रयासों से जिले की 65 सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्यों की स्वीकृति मिली है। नेशनल हाईवे निर्माण की अनुमति लिए 12 हेक्टेयर जमीन वन विभाग को मिली है। इससे उसका से शहर और शहर से चिल्हिया तक नेशनल हाईवे के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।
सांसद ने कहा कि 15.76 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य होंगे। सभी स्वीकृत सड़कों का टेंडर हो गया है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
कपिलवस्तु विधानसभा में 23, शोहरतगढ़ विधानसभा में 06, इटवा विधानसभा में 13 व डुमरियागंज विधानसभा में 06 और बांसी विधानसभा से 13 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत होनी है। तिलकहना से हरदासपुर, फुलवरिया से लोधपुरवा, मोहाना से महादेवा खुर्द संपर्क मार्ग, चौबाहे घाट से अजगरा मार्ग, जीतपुर लखनपारा सहित अन्य सड़कों के जल्द ही कार्य शुरू होंगे।