{"_id":"67f16fe0ab9c97dc55002178","slug":"roads-scattered-gravel-causing-problems-in-traffic-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135305-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क की बिखर गई गिट्टी आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क की बिखर गई गिट्टी आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के सुपौली से सिंहोरवा गांव की जर्जर सड़क। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। ब्लॉक क्षेत्र के सुपौली से सकरा गांव तक जाने वाली सड़क कई वर्ष से बदहाल है। गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं। इस मार्ग से आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। क्षेत्र वासियों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
ब्लाॅक क्षेत्र में स्थित सुपौली से मजोरा मार्ग से निकल कर सकरा गांव तक जाने वाली दो किलोमीटर सड़क लगभग 30 वर्ष पहले बनाई गई थी। यह सड़क सुपौली चौराहे से मदरहना गांव होते हुए बेलौहा घोसियारी मार्ग में मिल जाती है, तो वहीं यह सड़क ककरहिया सकरा गांव से होते हुए संतकबीरनगर नगर जिले को जोड़ती है। इसलिए क्षेत्र वासियों के लिए यह सड़क बहुत खास है। इस मार्ग पर लगभग करीब 15 गांव के लोगों का आना जाना प्रतिदिन रहता है।
बताया जाता है कि करीब छह वर्षों से सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। इस कारण सुपौली से सकरा गांव तक सड़क बेहद खराब हो गई है। सिहोरवा गांव निवासी प्रधान राजेश राय ने बताया कि इस सड़क पर मरम्मत कार्य काफी समय से नहीं हुआ है। सड़क पर बीच-बीच में गड्ढे हो गए हैं। इस पर चलने से वाहन व सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
गांव के जगदीश ने बताया कि सुपौली से सकरा गांव तक दो किलोमीटर सड़क बहुत खराब हो गई है। प्रतिदिन आने-जाने वाले राहगीर सड़क पर गिरकर घायल हो जाते हैं। इसकी मरम्मत बहुत जरूरी है।