फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road stones uprooted at many places... traffic became difficult.

Siddharthnagar News: जगह-जगह उखड़ी सड़क की गिट्टियां... आवागमन हुआ दुश्वार

Tue, 31 Mar 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Road stones uprooted at many places... traffic became difficult.

विज्ञापन

-बांसी-धानी मार्ग से निकलकर पटखौली-हरैया नानकार मार्ग से जुड़ने वाली सड़क बदहाल


सकारपार। बांसी विकास क्षेत्र के अदिलापुर गांव के पूरब से निकलकर पटखौली-हरैया-नानकार मार्ग से जुड़ने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह यह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है, लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान देने वाला नहीं है।
बांसी-धानी मार्ग स्थित अदिलापुर गांव के पूरब बनें सामुदायिक शौचालय के सामने से निकलकर पटखौली-हरैया नानकार मार्ग से जुड़ने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी लिंक रोड पूरी तरह से टूट कर जर्जर हो चुकी है। सड़क के टूटने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इस पर राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

तेजगढ़ गांव के टोला मदरहना निवासी घिसियावन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो, इसके लिए लगभग पांच वर्ष पहले अदिलापुर गांव के पूरब से निकलकर पटखौली-हरैया नानकार को जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी लिंक रोड का निर्माण करवाया था, लेकिन अब यह सड़क पूरी तरह से उखड़ कर जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से बंधवाताल, मीरवापुर, कदमहवा, भगौतापुर, तेजगढ़, मदरहना लाला, सुदामापुर आदि गांवों के लगभग बीस हजार की आबादी के लोगों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। क्षेत्र के सूर्य नारायण यादव, बेचन, धर्मराज, वीरेंद्र, सुभाष, राजेंद्र आदि ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई आरपी सिंह ने बताया कि इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत की ओर से करवाया गया था। यह हमारे विभाग की सड़क नहीं है।

इस सड़क से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क जगह-जगह टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस पर आवागमन करने पर कभी भी लोग चोटिल हो सकते हैं।

- नरेंद्र कुमार, निवासी तेजगढ़


सड़क टूटने से गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार तो उखड़ी गिट्टियों पर बाइक फिसल कर गिर गई है। गनीमत है कि चोट नहीं लगी।
- राम लौटान, निवासी, तेजगढ़ टोला मदरहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed