{"_id":"63dbee29e281d94c421716fd","slug":"road-problem-related-news-siddharthnagar-news-gkp4660481139-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टूटी सड़क के गड्ढे में जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टूटी सड़क के गड्ढे में जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी से बैजनथा लमुईया सम्पर्क मार्ग पर कीचड़। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटी सड़क के गड्ढे में जलभराव से परेशानी
- शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी बाजार से बैजनथा लमुईया मार्ग का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र में बभनी बाजार से बैजनथा लमुईया मार्ग पर टूटी सड़क के गड्ढों में जलभराव हो गया है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साइकिल और बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर चोटिल हो जाते है।
बभनी बाजार से बैजनथा लमुईया तक तीन किमी लंबी सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क में बने गड्ढों में बगल की टूटी नालियों का गंदा पानी पसरा रहता है। इससे सर्वाधिक परेशानी पैदल चलने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को होती है। बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल होते है और इससे उनका स्कूल ड्रेस भी गंदा हो जाता है।
क्षेत्र के अनिल चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि महबूब हुसैन, ओमप्रकाश जायसवाल, डल्लू चौधरी, फतेहचंद, रामू जायसवाल ने इस मार्ग को सही कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई अशोक कुमार चौधरी का कहना है कि संपर्क मार्ग का टेंडर हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा।