फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   road kharab

बनने के बाद ही उखडने लगी सड़क

Fri, 03 Jul 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
road kharab
बनने के बाद ही उखड़ने लगी सड़क
विज्ञापन

इटवा। तहसील क्षेत्र के काली स्थान गालापुर को धोबहा से जोड़ने वाली सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लगी है। इससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है। क्षेत्र के गालापुर काली जी के स्थान के चलते प्रसिद्ध स्थलों में एक है। यहां पूरे वर्ष हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस स्थान को शाहपुर धोबहा, मझौवा मार्ग के धोबहा से डुमरियागंज, इटवा मार्ग के चौखड़ा से गालापुर को जोड़ता है। गालापुर से धोबहा मार्ग का यह भाग शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के विधानसभा क्षेत्र इटवा में है। जिसके कारण विभाग ने इसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए दो माह पूर्व कुछ भागों में सीसी रोड का निर्माण और शेष हिस्से में सामान्य मरम्मत के साथ लेपन का कार्य कराया था। 40 लाख रुपये से अधिक की लागत से बने इस सीसी मार्ग पर ठेकेदार ने अप्रोच और पटरी निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। इस कारण तेज गति वाले वाहन चालक अक्सर इस अप्रोच पर उलझकर चोटहिल हो रहे हैं। तीन मीटर सीसी रोड के दोनों तरफ पटरी नहीं बनने से वाहनों को निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता लोनिवि एसडी कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed