{"_id":"583db4c34f1c1be665de5a76","slug":"road-jam-ssb-s-dummy-fired-by-political-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम कर एसएसबी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम कर एसएसबी का पुतला फूंका
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के जवान
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। एसएसबी द्वारा पत्रकार ध्रुव यादव को फर्जी तरीके से मुकदमे में फंसाए जाने के बाद जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शोहरतगढ़ प्रेस क्लब के आह्वान हुए विरोध-प्रदर्शन व चक्काजाम में विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पिकेट के सामने चक्काजाम कर दिया और एसएसबी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने एक सुर में एसएसबी के इस कार्य की निंदा करते हुए पीड़ित पत्रकार के रिहाई व दोषी एसएसबी वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
धरने में सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने पत्रकार उत्पीड़न की घटना की घोर निंदा करते हुए विधानसभा में आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि एसएसबी कपिलवस्तु के डिप्टी कमांडेंट रवि खन्ना व सिपाही मोहित ने पत्रकार ध्रु्व यादव को फर्जी तरीके से एनडीपीएस एक्ट में फंसाकर घोर अपराध किया है। यह लड़ाई एकजुटता के साथ न्याय मिलने तक लड़ी जाएगी। धरने की अगुवाई कर रहे क्लब के वरिष्ठ पत्रकार किशोर वर्मा, राकेश तिवारी, सौरभ नेगी ने विभिन्न संगठनों व राजनैतिक दलों से मिले खुला समर्थन पर आभार व्यक्त किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दयासागर पाठक ने एसएसबी की कृत की निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग करते हुए पत्रकार ध्रुव यादव को जेल से तत्काल रिहाई की मांग की। इसके बाद पत्रकारों ने एसएसबी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। एसडीएम अरुण कुमार सिंह को तीन सूत्री ज्ञापन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को प्रेषित सौंपा। संचालन मुश्तन शेरुल्लाह ने किया। इस दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक पीके पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अंबिका त्रिपाठी, किशोर वर्मा, पंकज सिंह, राकेश तिवारी, सौरभ नेगी, अजय गुप्ता, अभिलाष मिश्र, कमलेश मिश्र, सरताज आलम, सुनील गुप्ता, धर्मेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, रवि शुक्ल, प्रशांत मिश्र, बनारसी, प्रदीप उपाध्याय, चंदन वर्मा, राकेश उपाध्याय, अजीज अहमद, विजय प्रताप सिंह, केपी सिंह, इरशाद अहमद, विकास सिंह आदि रहे।