{"_id":"5e1df9f78ebc3e4b650a8bff","slug":"road-jam-by-putting-dead-body-siddharthnagar-news-gkp337215537","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक सहायता देने पर अड़े परिजनों ने शव को रखकर लगाया एनएच पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक सहायता देने पर अड़े परिजनों ने शव को रखकर लगाया एनएच पर जाम
विज्ञापन
पुरानी नौगढ पुल पर धरने पर बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने शव को रखकर लगाया एनएच पर जाम
संविदा पर तैनात लाइनकर्मी की सोमवार को हुई थी मौत
तीन जनवरी को हुआ था लाइन बनाते समय घायल
शहर के जमुआर पुल पर करीब दो घंटे तक लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। आर्थिक सहायता न मिलने से नाराज परिजनों ने मंगलवार की देर शाम चार बजे के करीब एनएच-233 पर जमुआर पुल पर शव को रखकर जाम कर दिया। इसकी वजह से एनएच पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर एसडीएम सहित बिजली निगम के अधिकारी पहुंचे और एक लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि चार लाख का चेक और दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त किया। इसके बाद शव का दाह संस्कार जमुआर पुल के नीचे किया गया।
बता दें कि तीन जनवरी को पुरानी नौगढ़ के रामप्रसाद नगर निवासी शिवकुमार चौधरी शहर के तेतरी बाजार तिराहे पर लाइन सही कर रहा था। इस बीच अचानक बिजली आ जाने से वह झुलस कर बिजली के पोल से नीचे गिर गया। हादसे में उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया था। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। लेकिन वहां से परिजन करीब चार दिन पूर्व लेकर जिला अस्पताल लेकर चले आए थे। सोमवार को इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई। इस बीच सूचना पर सांसद जगदंबिका पाल सहित शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह, सदर विधायक श्याम धनी राही और नगरपालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल मौके पर पहुंचे थे। सांसद ने परिजनों के सामने ही बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से बात कर मुआवजा दिलाने की बात कही थी। इस बीच मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम कराकर शव को जमुआर नाला स्थित घाट पर दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन इस बीच निगम का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू करते हुए शव को एनएच-233 के जमुआर पुल पर रखकर जाम लगा दिया। विभाग के खिलाफ कस्बे के लोगों ने नारेेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम, सीओ सदर दिलीप सिंह, और बिजली निगम के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और एक लाख का चेक परिजनों को दिया। साथ ही आश्वासन दिया कि चार लाख का चेक जल्द ही दे दिया जाएगा। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया और शव का दाह संस्कार कराया। इस मौके पर सदर एसओ आरबी सिंह, नौगढ़ चौकी इंचार्ज राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि एक लाख का चेक मृतक के भाई संतोष को सौंप दिया गया है। चार लाख का चेक जल्द ही सौंप दिया जाएगा।