{"_id":"635ec1213bc17f630719ee25","slug":"road-construction-begins-siddharthnagar-news-gkp4556178161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में कटी सड़क का निर्माण शुरू, जल्द बहाल होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में कटी सड़क का निर्माण शुरू, जल्द बहाल होगा आवागमन
विज्ञापन
कठेला-तुलसियापुर मार्ग पर मटियार के पास टूटी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ में कटी सड़क का निर्माण शुरू, जल्द बहाल होगा आवागमन
बाढ़ में कट गया था शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र तुलसियापुर-कठेला मार्ग
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ से कटे बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे से कठेला जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग का निर्माण रविवार को शुरू हो गया। इस सड़क के कटने से हो रही क्षेत्रवासियों को समस्या हो रही है। सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
अमर उजाला में 30 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित बाढ़ में टूटी सड़क, राहगीरों की सांसत... शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित हुई। उसका संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी ने मार्ग की मरम्मत शुरू करा दी है।
मार्ग की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के शाह मोहम्मद खान, मयंक शुक्ल, मो.सफात, रिजवान, सुरेंद्र चौहान, आनंद प्रताप सिंह, रामानंद चौहान, चौधरी निसार अहमद, हफीजुल्लाह, रफीक ने प्रसन्नता जाहिर की। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि रविवार से कटान को भरने व सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही मार्ग पर आवागमन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने किया सड़क का निरीक्षण
तुलसियापुर। लोक निर्माण विभाग बस्ती मंडल के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार प्रेमी ने रविवार को बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर-कठेला पीडब्ल्यूडी मार्ग पर कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मटियार के पास मार्ग के तीन जगहों पर कटान के कारण लगभग 20 दिनों से बंद तुलसियापुर-कठेला मार्ग की मरम्मत कर शीघ्र आवागमन शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने झुंगहवां-झुलनीपुर मार्ग पर इटहिया के पास बूढ़ी राप्ती नदी के द्वारा काटे गए मार्ग को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के कार्य में धन की कमी नहीं आने वाली है। इस दौरान निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता बीके गुप्ता, सहायक अभियंता दुर्गेश पटेल, जेई संतोष मणि त्रिपाठी, अजय वरुण, आनंद प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संवाद