फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road connecting SSB Camp Jhangti damaged

Siddharthnagar News: एसएसबी कैंप झंगटी को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त

Fri, 01 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Road connecting SSB Camp Jhangti damaged
ककरहवा। इंडो-नेपाल बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क से एसएसबी कैंप झंगटी को जोड़ने वाली सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इंडाे-नेपाल सड़क से बीओपी झंगटी को जोड़ने वाली लगभग दो किमी लंबी एक मात्र सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इस सड़क को कार्यदायी संस्था गन्ना विभाग सिद्धार्थनगर ने दस वर्ष पूर्व बनवाया था। तब से आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव के लोगों को आने-जाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी एसएसबी 66 वाहिनी झंगटी बीओपी के जवानों को होती है। एसएसबी जवानों को सड़क जर्जर होने से ड्यूटी करने के साथ ककरहवा स्थित कस्टम कार्यालय आने-जाने में बड़ी मुश्किल होती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विजय तिवारी, पंकज तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, हरिशंकर तिवारी, बाढू, राम प्रसाद गुप्ता आदि का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों सहित उच्च अधिकारियों से भी सड़क बनवाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी सिद्धार्थनगर रंजीत सिंह का कहना है कि कार्यदायी संस्था के रूप में गन्ना विभाग की पहचान समाप्त हो चुकी है। 2023 में इस सड़क को लोकनिर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed