फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   road accident

पेड़ से टकराई कार, पुत्र की मौत पिता जख्मी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
road accident
भनवापुर। गोंडा जनपद के सोनबरसा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर एक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जिले के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी कार सवार 5० वर्षीय प्रदीप तिवारी की मौत हो गई, जबकि उनके 72 वर्षीय पिता जख्मी हो गए। उनका गोंडा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया है। मृतक गोंडा चीनी मिल में इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर जाते समय हादसा हुआ। जिले के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के रमवापुर जगतराम गांव निवासी प्रदीप (50) गोंडा के चीनी मिल में इंजीनियर पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की देर शाम अपने कार से सेवानिृवत्त शिक्षक पिता सत्यप्रकाश त्रिपाठी (72) को साथ लेकर गोंडा के लिए निकले थे। बताया जा रहा है गोंंडा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से कोई जानवर आ गया। उसे बचाते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ जाकर टकरा गई। हादसे में प्रदीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सत्यप्रकाश त्रिपाठी का गोंडा में इलाज चल रहा है। सुबह रामवापुर जगतराम गांव में लाश पहुंची तो गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed