{"_id":"5f0079da8ebc3e42b62d0a52","slug":"road-accident-in-jogiya-bazzar-siddharthnagar-news-gkp3569074193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा करके निकले वृद्ध की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा करके निकले वृद्ध की हादसे में मौत
विज्ञापन

करौंदा मसिना में देर शाम हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर/जोगिया। नमाज अदा कर मस्जिद से घर लौट रहे 60 वर्षीय वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित करौंदा मसिना में शुक्रवार देर शाम हुआ।
क्षेत्र के करौंदा मसिना गांव निवासी यार मोहम्मद (60) शुक्रवार को शाम बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। बताया जा रहा है कि नमाज अदा करके घर लौटने के लिए सड़क पर पहुंचे थे कि पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जोगिया अंजनी कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।