{"_id":"5ecbb6178ebc3e90835de1f8","slug":"road-accident-death-siddharthnagar-news-gkp3523970160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पथरा थानाक्षेत्र झंहराव गांव के पास देर शाम हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पथरा। थानाक्षेत्र के झंहराव गांव के पास रविवार देर शाम पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक और पिकअप कब्जे में ले लिया है।
चिल्हिया थानाक्षेत्र के पल्टा देवी गांव निवासी सोनू गिरी (25) रविवार को अपने ससुराल डुमरियागंज थाना क्षेत्र पन्नापुर गांव जा रहा था। अभी वह पथरा थानाक्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर झंहराव के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे ससुराल वालों ने प्राइवेट साधन से उपचार के लिए बेंवा ले गए, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर बस्ती जिला अस्पताल लिए रेफर कर दिया। बस्ती पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन लाश लेकर अपने गांव पलटा देवी चले गए। इस बारे में पथरा थानाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने बताया कि रविवार को शाम हादसे की सूचना मिली थी। पहुंचने से पहले उनके रिश्तेदार दवा के कराने के लिए लेकर चले गए थे। मौके पर मिली पिकअप और बाइक थाने में लाया गया था। मगर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।