फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   riya body found

Siddharthnagar News: घटना स्थल से 100 मीटर दूर कुंड में मिली रिया की लाश

Sun, 15 Oct 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
riya body found
मिश्रौलिया क्षेत्र के रतनपुर के बूढी राप्ती नदी के पास रोते बिलखते मृतिका रिया के परिजन। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

घर से लोटा लेकर निकली नाव के पानी से नहाने निकली बालिका हो गई थी लापता, नदी में डूबने से हुई मौत

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में बूढ़ी राप्ती नदी में शुक्रवार को डूबी आठ वर्षीय बच्ची की घटना स्थल से 100 मीटर दूर लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी रामसुभग की आठ वर्षीय पुत्री रिया को उसकी मां ने नदी में चल रही नाव में एकत्र पानी से नहाने के लिए भेजा था। उसके शरीर में दाने निकल रहे थे। इस गांव के लोगों में मान्यता है कि शरीर में अगर दाना निकला है तो नदी में चल रही नाव में एकत्र पानी से नहाने से शरीर ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

नाव में नहाने के लिए ही बच्ची घर से निकली थी। काफी देर तक वह घर नहीं आई तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब वह गांव से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के किनारे गए तो खड़ी नाव में लोटा मिला। जो वह अपने साथ ले गई थी। डूब जाने की आशंका मेें गोताखोर तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लगभग 34 घंटे बाद नाव से लगभग 100 मीटर दूर कुंड में उसकी लाश मिली। लाश मिलते ही परिवार के लोग चीखने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव मिल गया है। पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed