फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rifiling racket busted, three arrested

रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़, तीन पकड़े

Tue, 17 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rifiling racket busted, three arrested
मोहाना थाना में पकड़े गए सिलेंडरों की खेप। - फोटो : अमर उजाला
बर्डंपुर। स्वाट टीम ने मंगलवार को स्थानीय कस्बे में अवैध रूप से चल रहे गैस रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया द्दस्। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से छोटे-बड़े 30 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग के उपकरण व अन्य सामान बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बर्डपुर कस्बे में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सीओ सदर अकमल खां के निर्देशन पर इस पर कार्रवाई करते हुए स्वाट टीम ने प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में तय स्थान पर छापा मारा। यहां तीन दुकानों से छोटे-बड़े कुल 30 गैस सिलेंडर व तीन गैस रिफिलिंग मशीन व कांटा- बाट बरामद किया। मौके से बर्डपुर नंबर 9 निवासी विशंभर, माधवनगर के अवनेंद्र कुमार व श्रवण को गिरफ्तार किया। सूचना पर आपूर्ति विभाग की टीम भी पहुंच गई। कार्रवाई में स्वाट टीम के अवनीश सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, दिनेश यादव, गौरव सिंह, देवेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed