{"_id":"6998d2d8b8827367e60f33e8","slug":"review-of-the-progress-of-the-schemes-in-the-village-chaupal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153838-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
बांसी। विकास खंड मिठवल की ग्राम पंचायत बभनी के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय समन्वय से टीम बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीडीओ राजमणि वर्मा और सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया की उपस्थिति में खंड विकास अधिकारी सौरभ पांडेय ने विभागवार उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने शेष मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही गर्भवतियों के समय पर पंजीकरण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, टीबी जांच और 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीडीओ ने कम वजन वाले बच्चों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी विभागों को टीम भावना से कार्य करने तथा आशा कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से डायरी संधारित करने के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर बीईओ धर्मेंद्र पाल ने विद्यालयों में बालिका शौचालयों के पूर्ण होने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, श्रम, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूह तथा बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण, पेयजल व्यवस्था और रोजगार के अवसरों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
इस दौरान डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी, एडीओ पंचायत ओमप्रकाश, ग्राम प्रधान जमीला खातून, प्रधान प्रतिनिधि गफ्फार अहमद, सचिव मनीष, रजनीश आदि मौजूद रहे।