{"_id":"9952ec6fffd8764db4a2519b634e8706","slug":"reversing-tractor-trolley-driver-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बांसी-बस्ती मार्ग पर बुधवार की देर रात गन्ने से लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। परिजनों की सहमति पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रामनगर उर्फ लेहड़ा निवासी 25 वर्षीय रामपाल यादव कुर्थिया कांटा से गन्ना लाद कर रूधौली थाना क्षेत्र के आठदमा शुगर मिल जा रहा था।
बांसी-बस्ती मार्ग पर असनार पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक रामपाल की मौके पर मौत हो गई। कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, इसलिए पंचनामा कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।