{"_id":"69c42659be80d578560e4cc4","slug":"revenue-camp-held-at-sub-centre-arrears-deposited-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155581-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उपकेंद्र पर लगा राजस्व शिविर, जमा किया बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उपकेंद्र पर लगा राजस्व शिविर, जमा किया बकाया
Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के तिलगड़िया बिजली उपकेंद्र पर बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं से बिजली का बकाया जमा कराया गया और बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर के दौरान कुल 90 हजार रुपये का बकाया वसूला गया। जेई आरिफ खान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में उपभोक्ताओं की बिल संशोधन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में बिजली बिल जमा करने और सुधार कराने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। इसके अतिरिक्त, चार उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत अपने बिजली के बिल का भुगतान किया। इस मौके पर विभाग के सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब और अशोक पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन