फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Retired injured teacher dies during treatment

Siddharthnagar News: सेवानिवृत्त घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 10 Mar 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Retired injured teacher dies during treatment
खेसरहा। लाठी डंडे से हुए जानलेवा हमले में घायल मिरवापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षक पर पांच दिन पूर्व खेसरहा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के केवटलिया टोला में तीन युवकों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खेसरहा थाना क्षेत्र के मिरवापुर गांव निवासी राकेश शुक्ला (63) परिषदीय शिक्षक थे, जो 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। वह मरवटिया बाजार में बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार से 28 फरवरी को सायं पांच बजे बसडीला होते हुए अपने गांव मिरवापुर जा रहे थे। वह जैसे ही बाइक से बसडीला गांव के केवटहिया टोला पहुंचे तभी वहां पहले से मौजूद बसडीला गांव के राजू उर्फ टिर्रू, अजय व सनी देओल ने उन पर लाठी व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए वहां डाक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार रात में उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खेसरहा रविंद्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व परिजन के दिए तहरीर के मुताबिक तीनों आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed