फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Restore the old pension system

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें

Thu, 12 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Restore the old pension system
डुमरियागंज में शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते मंडल प्रभारी रमेश त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के बीआरसी परिसर में ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अटेवा इकाई सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में पेंशन विहीन शिक्षकों की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा गूंजता रहा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी रमेश त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा पेंशन बचाव मंच का एक मात्र मुद्दा पेंशन बहाली है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा में 2005 के बाद शिक्षकों को पेंशन देने का प्रावधान है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

बैठक को जिला संयोजक दिनेश चंद्र दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि एकजुटता से ही समस्या का समाधान संभव है। जब तक हम एकजुट होकर अपने ताकत का एहसास विरोध के माध्यम से नहीं जताएंगे तब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को जनार्दन शुक्ल, दिनेश सिंह, अकमल हुसैन, अजहर आलम, पवन कुमार, अरविंद कुमार अग्रहरि, बृजेश वर्मा, तव्वाब अली, दीपक सिंह प्रेमी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हरेंद्र यादव, रामकुमार वर्मा, धर्मेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र कुमार, सुंदर सिंह, अनिल मिश्रा, संतोष सिंह, प्रशांत शुक्ला, रामबरन, अनुराग शर्मा, लोकेंद्र, यमुना पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed