फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Resolve to follow the path of Baba Saheb

बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Fri, 14 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the path of Baba Saheb
नौगढ़ तहसील में अंबेडकर जयंती मनाते दि बुद्धिस्ट सोसाइटी के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। भारतीय बौद्ध महासभा ने शुक्रवार को नौगढ़ तहसील परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि डॉ. अमरनाथ ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के प्रत्येक नागरिक को संबैधानिक दिलाने का कार्य किया। शिक्षित बनों, संगठित बनो और संघर्ष करो का मूलमंत्र उन्होंने दिया। दुष्यंतराम बौद्ध ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समानता के सूत्र में देश को पिरोया जा सकता है। इससे पूर्व भंते सुबाहु व बुद्ध सागर ने पूजन वंदन किया और सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान बासुदेव, रणजीत कुमार, हरिश्चंद्र, पन्नूराम बौद्ध, दिलीप बौद्ध, राम उजागिर, शंभूप्रसाद, शत्रुघ्न चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं  विकलांग कल्याण सेवा संस्थान ने  बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर शुक्रवार को मधुबेनिया स्थित ममता सामथ्र्य गृह में उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रदांजलि अर्पित की ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्रननाथ अंबेडकर व विशिष्ट अतिथि महेश कुमार पासवान बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान अर्जुन कुमार, रंजीत, मुकेश, सुनील, राम किशन, शिवशंकर, रामअवतार, मनोज, कामिनी, सविता वर्मा, अनीता भारती, रामनाथ आदि मौजूद रहे। अंबेडकर जयंती के मौके पर बहुजन मुक्ति पार्टी ने कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल लोधी ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक नवजागरण के अग्रदूत थे। उन्होंने मानव जीवन के कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यही वजह है कि आज न केवल अपने देश में बल्कि विदेशों में भी उनके सशक्त व्यक्तित्व व सार्थक कृतित्व की सराहना की जाती है। इस मौके पर शमशाद अंसारी, राधेश्याम यादव, केशव प्रसाद लोधी, रामनाथ निषाद, कल्पनाथ, ओमप्रकाश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बर्डपुर विकास क्षेत्र में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुद्धिस्ट अंबेडकर सिद्धार्थ सेवा समिति साहिजनवां द्वारा  बर्डपुर के संत रविदास मंदिर पर आयोजित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 126वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामचंदर यादव ने कहा कि  डॉ. अंबेडकर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानून की बहुत अच्छी समझ थी। इसलिए उन्होंने अपने इस अनुभव को भारत के संविधान के निर्माण में प्रयोग किया । जिससे सभी के विकास एवं अधिकार की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि एसबीआई बर्डपुर के शाखा प्रबंधक हीरालाल ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समानता के लिए सदैव संघर्ष किया और इसकी प्रेरणा सबको दी। इस दौरान सांवल प्रसाद, दयानाथ, संतराम वरुण, विक्रम प्रसाद, संजय मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, शिव करन, राम बचन राम, रामनाथ, राधेश्याम, बृजलाल, सुनील कुमार गौतम मूल चंद्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा विकास खंड के  नोनहवा में भी अंबेडकर जयंती ग्राम प्रधान ई. प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में मनाई गई। जिसमें सभी को उनके जीवन से संबंधित बातों को बताया गया। इस दौरान विश्वनाथ चौधरी, बबलू जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, जगनारायण यादव, मनोज मौर्या शब्बीर, सोमई, उपेंद्र चौधरी, गुलाब, नंदलाल चौधरी और बैद्यनाथ पटवा आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इस मौके पर जुलूस और झाकियां निकाली गई। राजकीय कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में मुख्य अतिथि श्यामलाल बौद्ध की अध्यक्षता में सभा का आयोजन हुआ समारोह में स्थानीय जनप्रनिधियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
राजकीय कन्या इण्टर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब भारत के प्रथम विधिमंत्री रहे और भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भमिका अदा की। यहां संतोष कुमार आजाद, राममिलन गौतम, विजय कुमार गौतम, मजहर आजाद, छेदीलाल, पुन्नवासी गौतम, रणजीत सिंह, सुखपाल गौतम, काषी गौतम, मनोज मौजूद रहे। वहीं शाहपुर स्थित अंबेडकर पार्क में भंते अभयानंद ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में व्याप्त छुआछूत व कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका अदा की।
बाबा साहब के प्रति समाज के सभी वर्गों की आस्था है। आगंनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने भी संबोधित किया। मौके पर संतकुमार, रामबक्स गौतम, बच्चाराम बौद्ध, रामप्रकाश गौतम, सूर्यबलि, डा. शैलेंद्र, डा. राजेश गौतम, अनिल कुमार गौतम, मुरली, रामदास आदि ने संबोधित किया। इस दौरान परमेश्वर बौद्ध, राजेन्द्र प्रसाद आजाद, अशोक कुमार गौतम, सचिन कुमार गौतम, नवीन कुमार, शत्रुजीत कुमार, अभय कुमार आजाद, श्रीराम मौजूद रहे। जयंती समोराह को लेकर सुबह 10 बजे से ही भड़रिया चैराहे पर बौद्ध समाज के लोगों ने जुलूस निकाला जो असाधरपुर, धनखरपुर, बयारा, सिलोखरा, वासा दरगाह, बेंवा, बैदौला होते हुए डुमरियागंज व शाहपुर पहुंची। जहां पर सभा व प्रार्थना का आयोजन किया गया। जुलूस की अगुवाई अनिल कुमार, राममिलन, मुरली आदि लोगों ने किया।
वहीं कादिराबाद रोड़ से निकाली गयी भव्य जुलूस की अगुवाई बच्चाराम बौद्ध ने किया। जुलूस के डुमरियागंज पहुंचने पर समाजसेवी परमात्मा अग्रहरि ने स्टाल लगाकर बौद्ध अनुयायियों में ठंडा पानी व मिठाई वितरित की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीओ सुनील सिंह, थानाध्यक्ष डुमरियागंज राधेश्याम सिंह मौजूद रहे। डा. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयन्ती को डुमरियागंज स्थित सभी राजनैतिक कार्यालयों के साथ ही शाहपुर स्थित हिन्दू भवन पर हिन्दू युवा वाहिनी के नगर प्रभारी व संयोजक श्यामसुंदर अग्रहरि व संजय मिश्रा के नेतृत्व में मनाया गया।  इसके अलावा ब्लाक मुख्यालय, एसडीएम कार्यालय, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय, बीआरसी, पीपुल्स इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित हुए।
उसका बाजार। नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाया गया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक सुधार का संकल्प लेते हुए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
नगर के काशीराम नगर वार्ड में भाजपा के जगदीश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम के मुख्य अथिति महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान में सबका साथ और सबका विकास की कल्पना की थी। मौजूदा भाजपा सरकार का भी यही संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके उनके सपने को साकार किया।
उनसे जुड़े सभी स्थलों को सरकार ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उनके नाम का इस्तेमाल केवल अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए किया । इस दौरान सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस मौके पर नपं अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, दीपक मौर्य, शिवसरन चौरसिया, सुरेंद्र पांडेय, ओंकार पांडेय, पंकज सिंह, सचिदानंद, अनूप सिंह, पन्नालाल, सोनू सिंह, राघवेंद्र सिंह, विंदुमती, बीपी पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं यूनियन बैंक की शाखा में अंबेडकर जयंती के अवसर पर डिजिटल इंडिया मेला का आयोजन हुआ।  जिसमें शाखा प्रबंधक धुरंधर राम ने लोगों को डिजिटल लेनदेन के लिए  प्रेरित किया।

वही बसपा नेता चंद्रभान पहलवान के नेतृत्व में समरसता यात्रा निकाली गई और टेंपो स्टैंड चौराहे पर सभा का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव मिटाने के लिए हमेशा संघर्ष किया। समाज के दबे कुचलों को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने सरहानीय कार्य किया। इस दौरान चंद्रिका प्रसाद, घनश्याम दयाल, हीरालाल राही, अब्बास अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed