{"_id":"684719b07258674fe9079e9e","slug":"resolve-complaints-related-to-land-dispute-by-investigating-on-the-spot-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-139040-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौके पर जांच कर भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें करें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौके पर जांच कर भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें करें निस्तारित
Mon, 09 Jun 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील में डीएम डाॅ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि भूमि से संबंधित विवाद मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण कराएं। जितने भी शिकायतें पेंडिग हैं, उसे हर हाल में तीन दिन के अंदर निस्तारित कराएं, वरना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस और आईजीआरएस पर मिल रहीं शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना, लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कुल 82 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत हुए।
इसमें राजस्व के 31, पुलिस 11, विकास नौ, विद्युत चार एवं अन्य विभागों से 27 प्रार्थनापत्र आए। डीएम ने राजस्व विभाग के सात प्रार्थनापत्र का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीएफओ पुष्प कुमार के, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आशीष भारद्वाज, डीपीआरओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।ल