{"_id":"5734bf164f1c1ba13091a678","slug":"res-piu-engineers-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईएस, पीआईयू के अभियंताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईएस, पीआईयू के अभियंताओं को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने दिए निर्देश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने गुरुवार की देर विकास भवन सभागार में बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान निर्माण में ढिलाई व लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए स्पष्टीकरण भी तलब किया।
आरईएस के कार्यों की प्रगति ठीक नहीं थी। एक्सईएन को कड़ी चेतावनी देते हुए एई से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत 4 में दो का काम ही पूरा मिला। शेष दो के निर्माण की गति बेहद धीमी होने पर पीआईयू के एक्सईएन को ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
समुचित जवाब न मिलने पर पीआईयू के एक्सईएन को भी नोटिस जारी की ई। पोस्टमार्टम हाउस, आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की धनराशि दिए जाने के दो वर्ष बाद भी काम पूरा न होने पर कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएफ के अफसरों के खिलाफ शासन को पत्र लिखने को कहा।
विज्ञापन
आवास विकास परिषद को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मसिना व पकड़ी दसिया का निर्माण 30 जून तक पूरा करने को कहा। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
निर्माण निगम को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, शिक्षक आवास, साइंस ब्लाक आदि के निर्माण को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। सीएनडीएस के कार्यों की समीक्षा में सांसद निधि से स्वीकृत कार्य पूर्ण होने पर उसके सत्यापन का निर्देश दिया गया। बैठक में सीडीओ अखिलेश तिवारी, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीआईओएस सोमारु प्रधान, बीएसए अजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ.जीसी श्रीवास्तव, एक्सईएन सीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।