{"_id":"679531657f026d21cc0f7b74","slug":"republic-day-celebrations-tricolor-will-be-hoisted-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-131340-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गणतंत्र दिवस की धूम, आज फहराएगा जाएगा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गणतंत्र दिवस की धूम, आज फहराएगा जाएगा तिरंगा
Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
णतंत्र दिवस के अवसर पर रंग-बिरंगे झालरों से सजा हुआ मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन।
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 8:30 बजे कलेक्ट्रेट व विकास भवन सहित सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। पुलिस लाइन में सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर परेड की सलामी लेंगे। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, शनिवार शाम तक ध्वजारोहण के लिए जनपद में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तैयारी पूरी कर ली गई।
मुख्य समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीयता और कला कौशल का संगम देखने को मिलेगा। शहर से गांव तक जिले में गणतंत्र दिवस की धूम रहेगी। गांवों में बच्चों की प्रभात फेरी में भारत माता की जय, भारत वीरों की जय के जयघोष से राष्ट्रीयता का भाव जागृत होगा। युवाओं की टोली तिरंगा रंगोली सजाएंगे और नृत्य करेंगे।
विज्ञापन
तिरंगा हाथों में लिए बच्चे स्कूल जाएंगे, जबकि वाहनों व घरों पर भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। 26 जनवरी को सुबह से शाम तक राष्ट्रीयता पर आधरित कार्यक्रम होंगे। जनपद एवं सत्र न्यायालय, जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवनों में ध्वजारोहण होगा।
शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में एसएसबी और पुलिस के जवान कदमताल करते नजर आएंगे। आठ टोलियों में 200 से अधिक जवान परेड में हिस्सा लेंगे।