{"_id":"647a2a7daa659e5e9c06be1b","slug":"repair-of-broken-road-started-siddharthnagar-news-c-7-1-191284-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टूटी सड़क की शुरू हुई मरम्मत, राहगीरों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टूटी सड़क की शुरू हुई मरम्मत, राहगीरों को मिलेगी राहत
Fri, 02 Jun 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से नकाही बैलिहवा करीब साढ़े पांच किलोमीटर खराब संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। इसके बनने से राहगीरों को आने जाने में राहत मिलेगी।
पकड़ी से नकाही बैलिहवा संपर्क मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी थीं। हल्की सी बारिश में सड़क पर पानी इकट्ठा हो जाता था, जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने इस सड़क मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर विभाग के जिम्मेदार से कहा लेकिन सही कराने के प्रति किसी ने सुधि नहीं ली थी। अमर उजाला ने खराब सड़क की समस्या को लेकर सात नवंबर 2022, पांच जनवरी एवं 14 मई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद जिम्मेदारों ने ध्यान दिया और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का मरम्मत कार्य शुरू हो गया। प्रधान मो. नईम, प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, प्रधान बीरेंद्र कुमार जायसवाल, सुकई उर्फ बाबा बालक दास, जगदीश प्रसाद, संतराम, मो. वसीम, प्रधान दुर्गा प्रसाद चौधरी, चयन बहादुर ने अमर उजाला की सराहना की है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि इस मार्ग पर 4700 मीटर सड़क का मरम्मत कार्य होना है।