फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   removed article 370 averyone happy

अनुच्छेद 370 खत्म, हर तरफ जश्न

Mon, 05 Aug 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
removed article 370 averyone happy
फोटो कैप्सन-05एसडीएन85पी, 86पी, 87पी व 88पी-शाहपुर हिंदूू भवन पर मिठाई खिलाकर व डुमरियागंज में अतिशबाजी व नारेबाजी कर जश्न मनाते हियुवा व भाजपा कार्यकर्ता और अनुच्छेद 370 व 35ए समाप्त होने पर डुमरियागंज बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, मन्नीजोत चौराहे पर खुशी मनाते जनकल्याण समिति के सदस्य।
विज्ञापन

फोटो- 52, 55, 63, 114, 115
अनुच्छेद 370 खत्म, हर ओर जश्न
भाजपा समेत हिंदू संगठनों ने मिठाई बांटकर की आतिशबाजी
केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय की सर्वत्र सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने के फैसले ने जनपदवासियों को खुशियों की सौगात दी है। हर तरफ जश्न का माहौल है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं। भाजपा, हियुवा समेत अन्य हिंदू संगठनों ने एकत्र होकर अबीर-गुलाल लगाकर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस मौके पर गोविंद माधव, दीपक मौर्य, कन्हैया पासवान, फूलचन्द्र जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र पांडेय, सच्चिदानंद चतुर्वेदी, अजय उपाध्याय, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे। हियुवा कार्यालय पर सदर विधायक श्याम धनी राही की अगुवाई में जश्न मनाया गया। अश्वनी चौबे, उमेश साहू, कन्हैया जायसवाल, शंभू पासवान, मिथुन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की बैठक में अनुच्छेद 370 खत्म करने के निर्णय का स्वागत किया गया। बैठक में सुरेन्द्र कुमार भार्गव, अंजनी कुमार दुबे, हरिहर प्रसाद पाठक, दिव्य प्रकाश शुक्ला, अजय पांडेय, विकास शुक्ल, संजय कुमार श्रीवास्तव, संजय पाठक आदि मौजूद रहे। भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी ने भी केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया। पकड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा शोहरतगढ़ के विधानसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश उर्फ पहलवान की अगुवाई में मिठाई बांटी गई। जगदीश प्रसाद, रोशन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा सेक्टर प्रभारी अजय गुप्ता के नेतृत्व में आतिशबाजी हुई। सुधीर त्रिपाठी, मारुति नन्दन मौर्या, रोहित गुप्ता, मोना पांडेय, अमित कमलापुरी, रोहित सोनी आदि मौजूद रहे। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में बबलू पांडेय, दिगनारायन सिंह, अजय सिंह, निक्की सिंह, मोनू मिश्र, धीरज सिंह, अजय चौहान आदि शामिल रहे।
केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत
डुमरियागंज। शाहपुर स्थित हिंदू भवन पर भनवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म करने के फैसले का स्वागत किया गया। अशोक अग्रहरि, अभिनव शाही, चन्द्रभान अग्रहरि, राहुल सिंह, शत्रुघन सोनी, लालजी शुक्ला, उमेश शुक्ला, अर्जुन विश्वकर्मा, रमेश गुप्ता, बब्लू पाण्डेय आदि मौजूद रहे। नगर स्थित मित्रसंघ कार्यालय पर भी जश्न मनाया और डुुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर ब्लॉक गेट के सामने अतिशबाजी भी की। मित्रसंघ के राष्ट्रीय महासचिव रामआषीष पाठक, सनी श्रीवास्तव, दिनेश पांडेय, राम प्रकाश गौतम मौजूद रहे। तहसील स्थित बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने खुशी व्यक्त की। आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार रावत आदि मौजूद रहे।
फोटो- 111
भारत माता मंदिर पर जयघोष
शोहरतगढ़। नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ नगर में विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी की। चौक बाजार में स्थित भारतमाता मंदिर में पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयघोष किया। श्रीराम जानकी मंदिर के सामने भाजपा नेता नंदू गौड़ ने खुशी का इजहार किया। गड़ाकुल में भाजपा कार्यकर्ता केपी सिंह के नेतृत्व में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। अंबिका त्रिपाठी, प्रगति पांडेय, मुरली मिश्रा, विशुनदेव तिवारी, दीनानाथ अग्रहरि, निराला मौर्य सतीश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो-110
बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बढ़नी। कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने को लेकर नेपाल सीमा की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सोमवार को सीमा पर एसएसबी व सिविल पुलिस ने नेपाल से आने वाले वाहनों की डाग स्कॉयड की टीम ने सघन चेकिंग की। अभियान में एसएसबी कमांडर जगदीश सिंह के साथ ही कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह आदि रहे।
फोटो-
अनुच्छेद 370 खत्म करने का निर्णय ऐतिहासिक है। धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी जाने में भी भय का माहौल बना रहता था। आतंकी के साए में जम्मू-कश्मीर के लोग जीवन यापन करने को विवश थे। केंद्र सरकार के निर्णय से निश्चय ही आजाद देश में एक और आजादी जैसा माहौल है।
डॉ. ममता गुप्ता
फोटो-
कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही लद्दाख और जम्मूू-कश्मीर को केंद्र शासित राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव ऐतिहासिक कदम है। वहां तिरंगा नहीं फहराया जा सकता था। आजादी के लिए बलिदान देने वालों को क्या पता कि देश में कोई राज्य होगा, जहां बंदिशें बरकरार रहेगी। ऐसे में यह निर्णय सराहनीय है।
साधना श्रीवास्तव
फोटो-
देश के साथ विदेश में भी अनुच्छेद 370 खत्म करने का स्वागत हो रहा है। 70 साल कश्मीर की जनता के साथ जो अन्याय हुआ है, वह आज खत्म हो गया। कश्मीर में राइट टू एजुकेशन जैसे कई कानून तक लागू नहीं है। इसे विडंबना ही कहा जाता था। एक देश में एक राज्य अछूता था।
दीपेंद्र पांडेय
फोटो-
अनुच्छेद 370 हटाया जाना स्वागतयोग्य फैसला है। इसके साथ ही जम्मू-काश्मीर में स्थिति सामान्य हो और शांति व्यवस्था की यथाशीघ्र बहाली की दिशा में हर संभव प्रयास हो। सबसे बड़ी बात वहां के लोगों का भरोसा भारत के संविधान और भारत सरकार में बना रहे। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
मणेंद्र मिश्रा उर्फ मशाल
फोटो-
अनुच्छेद 370 टाने के सरकार के फैसले से काफी खुश हूं। यह देश की अखंडता के को मजबूत करने की दिशा में एक साहसिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र है। इस निर्णय के बाद निश्चय ही जम्मू कश्मीर में शांति, सुख व समृद्धि व प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।
अनूप छापड़िया
फोटो-
जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। एक देश में दो निशान, दो निधान नहीं चलेगा। यह नारा स्व. मुखर्जी ने ही दिया था। वहां तिरंगा नहीं फहराया जात सकता था। केंद्र में पुन: पूर्ण बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर साहसिक व ऐतिहासिक कदम उठाया है।
प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव
फोटो-
केंद्र में पूर्ण बहुमत के बाद नरेन्द्र मोदी की अगुवाई व गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ निश्चय वाले इस फैसले से एक देश, एक विधान का सपना साकार हुआ है। आतंकियों का अड्डा बन चुके जम्मू-कश्मीर में अब शांति, अहिंसा की दिशा में बेहतर परिणाम आ सकेंगे। इसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।

प्रहलाद जायसवाल
फोटो-
देश की आजादी के बाद भी जम्मू-कश्मीर के लोग पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं हो सके थे। केंद्र में तमाम सरकारें आई, पर अनुच्छेद 370 को हटाने की दिशा में कोई ठोस व सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के संयुक्त दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण ही ऐतिहासिक निर्णय लिया जा सका।
शिव कुमार उर्फ झब्बू पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed