फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Remembered by faith messiah of Dalits

श्रद्धा से याद किए गए दलितों के मसीहा

Tue, 06 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Remembered by faith messiah of Dalits
अस्पताल में परिनिर्वाण दिवस पर फल वितरण करते एवीबीपी कार्यकर्ता।
सिद्धार्थनगर। बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सदर तहसील परिसर में बसपा ने जनसभा की तो विभिन्न संगठनों ने भी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम किए। बाबा साहब के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके सिद्धांतों व आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। तहसील परिसर में हुई सभा में को-ऑर्डिनेटर राममिलन भारती ने कहा कि बाबा साहब ने दलित समाज को सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया। वह इस वर्ग के उत्थान के जीवन के अंतिम सांस तक लड़ते रहे। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए बाबा साहब के आदर्शों को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जब्बार, मंडल सचिव सुरेंद्र चंद राव, जिलाध्यक्ष शेखर आजाद, जिला प्रभारी राजाराम लोधी, चंद्रभान पहलवान आदि मौजूद रहे। उधर, बहुजन मुक्ति पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कन्हैया लोधी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संपूर्ण जीवन शोषितों, पीड़ितों, नारी समाज के अधिकारों व उनके उत्थान के लिए समर्पित था। सदियों से मानवीय अधिकारों से वंचित लोगों को संविधान का निर्माण कर पशु से मानव का दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने समाज के शोषित लोगों को हक दिलाने का काम किया है। उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इस दौरान रामनरेश लोधी, ओमप्रकाश, केशव प्रसाद यादव, मो.फारूख, शमशाद, सुखलाल, संतराम, शंभू प्रसाद, अर्जुन सिंह लोधी और रामजीत लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहरत राव ने अपने विद्यालय पर डॉ.अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका 61वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों को डॉ. अंबेडकर के जीवन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कांग्रेस नेता राममिलन पथिक, कैलाश पंक्षी, ओमप्रकाश गुप्ता, इनामुर्रहमान, अब्दुल लतीफ, बाबूराम, भोलानाथ, चेतराम, मोतीलाल, सीताराम, राजेंद्र, बबलू और सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed