{"_id":"58ff80bb4f1c1b4766c0d64d","slug":"reloaded-full-of-tarpaulin-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरा टेंपो पलटा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरा टेंपो पलटा, आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
hadsa
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास मंगलवार को सवारियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित आठ लोग जख्मी हो गए हैं। पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। उधर, एक अन्य हादसे में धान कुटने की मशीन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
सवारियों को लेकर टेंपो नौगढ़ से उसका बाजार की ओर जा रहा था। मदनपुर गांव के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। टेंपो में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में उसका बाजार थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी रवि चौधरी (30), महाराजगंज के थाना बृजमनगंज के ग्राम बेलासपुर निवासी बहोरना (46), जुगरमती (45), श्रद्धा (30), सूर्यमती (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। महिलाओं ने बताया कि वह नौगढ़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज को देख वापस लौट रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर यूपी 100 की पीआरवी 1506 पहुंची।
एचसीपी रामअवध यादव, आरक्षी दीवानचंद्र चौहान व संतोष पांडेय ने घायलों को सीएचसी उसका बाजार पहुंचाया। जहां पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डिस्चार्ज किया गया। चालक मौके से फरार हो गया। एक अन्य घटना में थाना उसका बाजार के ग्राम ऊंचहरिया के सीवान में धान कुटाई करा रही महिला अनारमती (30) की साड़ी मशीन के पट्टे में फंस गई। जिससे उसके गर्दन में गंभीर चोट आई। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।