फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rekha verma told anupriya will be next cm

अनुप्रिया पटेल होंगी सूबे की अगली मुख्यमंत्री:रेखा वर्मा

Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
rekha verma told anupriya will be next cm
अनुप्रिया पटेल होंगी सूबे की अगली मुख्यमंत्री: रेखा वर्मा
विज्ञापन

बढ़नी चाफा मेें आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं
अमर उजाला ब्यूरो
भारतभारी। अपना दल एस की महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं बीज प्रमाणीकरण बोर्ड की अध्यक्ष रेखा वर्मा ने मंगलवार को भारतभारी के बढनी चौराहे स्थित कोल्ड स्टोर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारे 9 विधायक हैं, लेकिन 2022 में अपना दल के विधायकों की संख्या 100 के पार होगी। उस समय पार्टी की मुखिया अनुप्रिया पटेल को सूबे का मुख्यमंत्री बनने से कोई ताकत रोक नहीं पाएगी। कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश के हर जनपद में प्रतिदिन पार्टी के सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी जगह-जगह चौपाल लगाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। सिद्धार्थनगर हमेशा से ही संगठन के लिहाज से मजबूत जनपद रहा है। आने वाले तीन माह में हम लोग हर बूथ पर 10 यूथ बना कर संगठन को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने डुमरियागंज विधानसभा में रेहरा नहर चौराहा, बढनी चौराहा, बहडीला, तिगोडवा, डिड़ई चौराहा, खुटेहना चौराहा सहित एक दर्जन जगहों पर लोगों से रूबरू हुईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष आत्मा राम पटेल, अनूप यादव, राम दास मौर्या, लवकुश, अनिल चौधरी, अजय चौधरी, शिल्पी द्विवेदी, अंजली चौधरी, अवधेश चौधरी, उषा चौधरी, कन्हैया लाल यादव, यार मोहम्मद, विनय जायसवाल, प्रमोद श्रीवास्तव, नवल पटेल, मोनू चौधरी, लवकुश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed