{"_id":"6a120a1ec59fe025c60dabe2","slug":"rehra-incident-accused-lalji-is-in-jail-and-fighting-for-his-life-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158686-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहरा कांड : जेल पहुंचे आरोपी जिंदगी की जंग लड़ रहा लालजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहरा कांड : जेल पहुंचे आरोपी जिंदगी की जंग लड़ रहा लालजी
Sun, 24 May 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव में पति को कथित तौर पर चारपाई से बांधकर जलाकर मारने के प्रयास की वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन दूसरी तरफ गंभीर रूप से झुलसे लालजी गौतम की जिंदगी बचाने की लड़ाई मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जारी है। परिवार अब इलाज, बच्चों की देखभाल और आगे की जिंदगी को लेकर चिंतित है। रेहरा गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस कार्रवाई के बाद मामला अब कानूनी प्रक्रिया में पहुंच गया है, लेकिन परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती घायल लालजी गौतम का इलाज और उसके बच्चों की देखभाल बनी हुई है।
परिजनों के मुताबिक, लालजी गौतम अभी भी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद उनके पिता घम्मल प्रसाद गौतम इलाज में जुटे हैं, जबकि दोनों बड़े बेटे मुंबई से गांव लौट रहे हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि घटना के बाद परिवार लगभग टूट चुका है। घर में दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। फिलहाल उनकी देखभाल रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से की जा रही है। ग्रामीणों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। ग्राम प्रधान मुस्तकीम के अनुसार गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से करीब 25 हजार रुपये से अधिक की राशि इलाज के लिए जुटाकर भेजी है। जरूरत पड़ने पर आगे भी सहायता करने की बात कही गई है। पुलिस परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में पूछताछ की गई है और घायल युवक का उपचार जारी है।