{"_id":"655fad0619e579152f086c39","slug":"registration-of-18-consumers-in-electricity-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-8692-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली शिविर में 18 उपभोक्ताओं का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली शिविर में 18 उपभोक्ताओं का पंजीकरण
Fri, 24 Nov 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। विद्युत उप केंद्र कठौतिया में बृहस्पतिवार को बिजली निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत शिविर लगाया गया। इसमें 18 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। इसमें 2.38 रुपये भी जमा कराए। अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में योजना का लाभ उठाने पर उपभोक्ताओं को छूट में ज्यादा लाभ मिलेगा। दूसरे व तीसरे चरण में छूट में कटौती की गई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रथम चरण में इसका लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान पवन कुमार यादव, लालजी श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, अब्दुल हन्नान, दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन