फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   regine

51 शिक्षकों का प्रभारी प्रधानाध्यापक पद से इस्तीफा

Thu, 05 Sep 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
regine
51 शिक्षकों का प्रभारी प्रधानाध्यापक पद से इस्तीफा
विज्ञापन

प्रेरणा एप का विरोध : पदोन्नति के बाद ही पद का चार्ज लेने की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। प्रेरणा ऐप के विरोध में बीआरसी बांसी के 44 और खुनियांव के 7 प्रभारी प्रधानाध्यापकों के पद से शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया। शिक्षकों ने कहा कि प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति होने के बाद ही जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक सतीश चंद त्रिपाठी, अध्यक्ष नंदीश्वर यादव, मंत्री राम अभिलाष त्रिपाठी, संगठन मंत्री गिरीश चंद गुप्ता के नेतृत्व में विकास क्षेत्र बांसी के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षकों ने पद से इस्तीफा दिया है, जिन्हें जबरन प्रभार दिया गया था। शिक्षकों का कहना हैं प्रेरणा ऐप लागू होने के विरोध में यह इस्तीफा सौंपा गया है। शिक्षकों ने बताया कि अब वे प्रधानाध्यापक का कोई भी कार्य नहीं करेंगे। इस्तीफा देने वालों में बीनू शर्मा, मधु बाला राय, गुड्डन राठी, प्रियंका राजे, ज्योति, रश्मी देवी, पिंकी, अनीता मौर्या, अंजू अवस्थी, प्रतिभा त्रिपाठी, राखी त्यागी, श्रेष्ठता तिवारी, रुची गुप्ता, विभा यादव, मंजू, पुष्कर नाथ, नरसिंह यादव, शिवकुमार प्रजापति, विनीत आदि शिक्षक है। कार्यक्रम में विशेष रूप से राधेश्याम पाठक, सलाउद्दीन, अशरफ अजीज, जगदानंद, भुनेश्वरी श्रीवास्तव, नमिता मौर्य, शालिनी वर्मा, अलवीना रावत, रेणु गौड़, आरती तरकर, प्रीति आदि मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुछ शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक के कार्यभार से इस्तीफा मेरे कार्यालय में सौंपा है। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। वहीं खुनियांव ब्लॉक के शिक्षक शैलेंद्र कुमार जायसवाल, अजीत कुमार चौहान, सुशील कुमार, सर्वेश कुमार, बदरुजमा, सुनील कुमार सरोज, आनंद कुमार ने प्रधानाध्यापक के पद से इस्तीफा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed