{"_id":"66f843651458459e15047b98","slug":"record-breaking-85-inches-of-rain-waterlogging-everywhere-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-124862-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिकॉर्ड तोड 8.5 इंच बारिश, चहुंओर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिकॉर्ड तोड 8.5 इंच बारिश, चहुंओर जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 24 घंटे की बारिश में पूरी गई मानसून सीजन की बारिश
- रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मानसून में शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। 24 घंटे में 8.5 इंच बारिश हुई, जिससे नदियों में बाढ़ आ गई और चहुंओर पानी नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश होने का अनुमान है, जबकि शनिवार की अपेक्षा रविवार को बारिश कम होगी।
जिले में शनिवार को औसत बारिश 255.6 मिमी यानी 8.5 इंच बारिश हुई। यह बारिश शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शनिवार सुबह 8.30 बजे तक हुई, जबकि इसमें शनिवार सुबह 8.30 बजे के बाद हुई बारिश को शामिल नहीं किया गया है। शनिवार को भी पूरे दिन बारिश होती रही। वहीं एक दिन पहले बृहस्पतिवार को जिले औसत बारिश 34 मिमी हुई थी। मानसून सीजन में जिले की बारिश 11 मिमी कम थी, लेकिन 24 घंटे की बारिश में यह आंकड़ा पूरे करते हुए बारिश 3 मिमी अधिक हो गई। एक जून से अब तक 1031.1 मिमी औसत बारिश होनी चाहिए, जबकि 1061 मिमी बारिश हो चुकी है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है, उसके बाद मौसम साफ होगा। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अंतिम चरण में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के मध्य भारत की ओर बढ़ने और प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवाओं के आने के कारण तेज बारिश हुई है। रविवार से वर्षा के वितरण एवं तीव्रता में प्रभावी तौर पर कमी आनी शुरू हो जाएगी।