{"_id":"60f305aa8ebc3e7359165307","slug":"recommendation-of-action-against-gram-panchayat-officer-siddharthnagar-news-gkp4022187106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामपंचायत अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामपंचायत अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विकास खंड भनवापुर में ग्राम पंचायत अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता और बिना अवकाश के कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित रहने, विभागीय योजनाओं में लापरवाही बरतने के आरोप में बीडीओ ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस दिशा में कार्रवाई प्रारंभ भी कर दी है।
खंड विकास अधिकारी भनवापुर की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट में लिखा गया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश पाठक बिना अवकाश के कार्य क्षेत्र एवं विकास खंड कार्यालय से अनुपस्थित रहे हैं। सामुदायिक शौचालय निर्माण में दो लाख से अधिक धनराशि की वित्तीय अनियमितता भी पाई गई है।
कई ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों में लापरवाही, पंचायत भवन निर्माण में गड़बड़ी मिली है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श ने बताया कि बीडीओ की संस्तुति पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।