फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Re-counting of the votes cast in the Prime Minister's election of Ledwa Mafi village

Siddharthnagar News: लेदवा माफी गांव के प्रधानी चुनाव में पड़े मतों की फिर से हुई गिनती

Mon, 22 May 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Re-counting of the votes cast in the Prime Minister's election of Ledwa Mafi village
शोहरतगढ़। स्थानीय ब्लाक के लेदवा माफी गांव के संपन्न हुए ग्राम प्रधान चुनाव की दोबारा मतगणना सोमवार को हुई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से मतगणना का परिणाम सुरक्षित रखा गया है। एक पक्ष ने जीत का जश्न भी मनाया, लेकिन एसडीएम ने परिणाम सार्वजनिक न करने की बात कही।
विज्ञापन

लेदवा माफी गांव में 26 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था और 2 मई 2021 को मतगणना हुई थी। प्रधान पद की प्रत्याशी फूलमती 356 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही थीं और शौकी लाल 358 मत पाकर विजयी हुए थे। जीत- हार के बीच सिर्फ दो वोट का अंतर रहा। फूलमती ने कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा पर काउंटिंग न करा कर आननफानन में विजेता की घोषणा कर दी गई। इस मामले को लेकर फूलमती ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने लेदवा माफी गांव की सोमवार को शोहरतगढ़ तहसील सभागार में पुन: मतगणना कराने का आदेश दिया था और परिणाम को हाईकोर्ट द्वारा ही घोषित करवाने का निर्देश भी जारी किया गया था। जिसके बाद सोमवार को गोपनीय तरीके से मतगणना हुई। मतगणना के दौरान पत्रकारों को भी मतगणना स्थल पर जाने से रोक दिया गया। मतगणना के पश्चात तहसील परिसर के बाहर एक पक्ष ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी कईयों ने जीत की बधाई भी दिया। इस संबंध में एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में मतगणना कार्य हो चुका है। परिणाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है। मतगणना का परिणाम हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed