{"_id":"6522f7b0f3ee7c29b10707b4","slug":"rasoia-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-6116-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रसोइयों का हो रहा शोषण, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रसोइयों का हो रहा शोषण, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर रविवार को मिड-डे मील रसोइया कर्मचारी ट्रेड यूनियन (सीटू) की बैठक हुई। इस दौरान समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि रसोइयों का शोषण हो रहा है। विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। समस्याओं को लेकर 10 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर जिले के सभी रसोइया कर्मचारी प्रदेश कार्यालय पर उपस्थित होंगे।
बताया कि हमारी प्रमुख मांगें पाल्य व्यवस्था को खत्म करने, नवीनीकरण बंद करने, मानदेय बढ़ोतरी व हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में न्यूनतम वेतन देने और कर्मचारियों का पांच लाख का बीमा करने सहित अन्य मांगें पूरी की जाएं। इस दौरान पंकज कुमार गौड़, ज्ञानमती, अमरावती, शीला, माधुरी, मंजु, रीता, उर्मिला, संगीता, शांति, दधिबल, द्रौपदी मौजूद रहीं।