{"_id":"68979434368678be4004ecf5","slug":"rapti-is-slowly-receding-people-of-coastal-villages-heaved-a-sigh-of-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142568-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धीरे-धीरे उतर रही राप्ती, तटवर्ती गांव के लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धीरे-धीरे उतर रही राप्ती, तटवर्ती गांव के लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
- बांसी में राप्ती के जलस्तर में आने लगी कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। राप्ती नदी चेतावनी बिंदु पर पहुंचकर शनिवार की सुबह से घटने लगी है। कई दिनों तक नेपाल की पहाड़ों पर हुई बारिश से मैदानी क्षेत्र के नदी नालों का जलस्तर बढ़ रहा था। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता देख तट पर बसे लोगों की चिंता बढ़ने लगी थी। अब नदी का जलस्तर घटता देख लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
कस्बे में स्थित केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार की रात बारह बजे चेतावनी बिंदु 83.900 से ऊपर 83.950 पर नदी का पानी पहुंच गया था। इसके चार घंटा बाद सुबह चार बजे से राप्ती घटने लगी है। पहले नदी के घटने की रफ्तार दो सेंटीमीटर प्रति घंटा थी। वर्तमान में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे है। शनिवार को दिन में ग्यारह बजे नदी का जलस्तर 83.790 था।
राप्ती नदी के तट पर स्थित बीडी बांध, डुमरियागंज बांसी बांध, सोनखर हाटा बांध में रक्षात्मक कार्य होने के बाद भी काफी संख्या में रैटहोल और रैनकट हैं जो खतरे को दावत दे रहे हैं। इससे इन बांधों के किनारे बसे लोग चिंतित थे।नदी को घटते क्रम में देख आसपास के लोगों की चिंता अब कम हो गई है। हालांकि, सिंचाई विभाग अपने बांधों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है, और बांधों की निगरानी की जा रही है।