फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rape of a girl who went from the garden, case registered

Siddharthnagar News: बाग की ओर से गई किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl who went from the garden, case registered
खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बाग की ओर गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले की है। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी भी पीडि़ता के ही गांव का निवासी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबक दो दिन पहले वह अपने मायके में गई थी। इसी बीच 25 फरवरी रविवार की शाम उसकी 14 वर्षीय की पुत्री घर के पास एक बाग में गई थी। वहीं पर पहले से मौजूद गांव के एक युवक ने पुत्री को जबरन पकड़ कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम जब वह मायके से वापस आई तो लड़की ने घटना के बारे में सब कुछ बताया। पीडि़ता ने इस संबंध में मंगलवार को खेसरहा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ बांसी सतीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पीडि़ता के मां के तहरीर पर सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed