{"_id":"653ea30dc44af34d110100d9","slug":"rape-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7353-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साउद आलम बना राजा, शादी का झांसा देकर फंसाया, दुष्कर्म का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साउद आलम बना राजा, शादी का झांसा देकर फंसाया, दुष्कर्म का केस दर्ज
Sun, 29 Oct 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ से आरोपी के घर पहुंची थी छात्रा, चिल्हिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रात में दर्ज किया केस, गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर साउद आलम से राजा बनकर छात्रा को फंसकर शादी का झांसा देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़िता की शिकायती पर चिल्हिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी को रात में ही गिरफ्तार लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती अपने भाई के साथ रहकर लखनऊ में विधि की पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसका संपर्क हुआ और बातचीत शुरू हुई।
बातचीत देखते ही देखते प्रेम प्रसंग में बदल गया। मुस्लिम समुदाय का युवक खुद को हिंदू बता रहा था और सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से प्रोफाइल बनाया था। शुक्रवार रात मामला तब खुला जब छात्रा युवक के घर पर धमक पड़ी। इसके बाद हंगामा किया था। भाई आया और लखनऊ लेकर जा रहा था। फिर वापस आकर रात में पीड़िता ने चिल्हिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी साउद आलम उर्फ राजा निवासी पलटा देवी टोला नरायनपुर उर्फ रामगढ़वा को गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एसओ चिल्हिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता ने तहरीर में यह आरोप लगाया
पीड़ित छात्रा ने चिल्हिया पुलिस को दिए शिकायती पत्र देकर में अवगत कराया है कि लखनऊ में पढ़ती है। चिनहट में किराए पर कमरा लेकर रहती है। मई माह में उसका संपर्क साउद आलम उर्फ राजा से हुआ। जुलाई माह में लखनऊ के एक पार्क मेें मिलने आया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म भी किया। उसने 13 अक्तूबर को शादी करने के लिए कहा था पर आया ही नहीं। फिर फोन से बात हुई तो शादी से इन्कार करते हुए उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। जब उसके गांव रामगढ़वा पहुंची तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने मामले की जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।