फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rank

गर्भवतियों की जांच व सुविधाएं देने में जिला सातवें स्थान पर

Fri, 08 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
rank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। हर माह की नौ तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में रैंकिंग जारी हुई है। मातृत्व स्वास्थ्य से संबंधित राज्य स्तर से जारी रैंकिंग में जिले को सातवां स्थान मिला है।
स्वास्थ्य विभाग गर्भवती को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ देने के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी व जिला अस्पताल में हर माह की नौ तारीख को कार्यक्रम आयोजित कर गर्भवती का पंजीकरण किया जाता है। इस दौरान महिला चिकित्सक गर्भवती की जांच कराते हुए हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं का चिह्नांकन किया जाता है। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती का स्वास्थ्य विभाग सुरक्षित प्रसव कराता है। बेहतर कार्य करने वाले 15 जिलों की राज्य ने रैंकिंग जारी की है। मिशन निदेशक अर्पणा उपाध्याय द्वारा जारी रैंकिंग में जिले को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, एसीएमओ आरसीएच डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा व परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य प्रमोद कुमार संत को राज्य स्तर पर 11 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन जिलों के अफसर होंगे सम्मानित
देवरिया, इटावा, कौशांबी, आगरा, आजमगढ़, कन्नौज, सिद्धार्थनगर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, बुलंदशहर, गोरखपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद व फिरोजाबाद जिले के अफसरों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों पर फोकस है। मातृत्व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मातृत्व स्वास्थ्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जिले को प्रदेश में सातवीं रैंकिंग मिली है। यह बड़ी उपलब्धि है। अन्य कायक्रमों में भी सम्मान मिले, इसके लगातार प्रयास हो रहे हैं।
- डॉ. संदीप चौधरी सीएमओ सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed