फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rampant mob against Chotedar

कोटेदार के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

Thu, 06 Apr 2017 10:36 PM IST
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rampant mob against Chotedar
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
शिकायत के बावजूद कोटेदार पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध के ग्रामीण गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंच गए। बेंव मुस्तकहकम और महतिनिया बुजुर्ग गांव के कार्डधारकों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि कोटेदार खाद्यान्न नहीं दे रहा। वितरण में मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन

बेंव मुस्तकहम के ग्रामीणों का कहना था कि फरवरी से ही उन्हें कोटे की दुकान से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। कोटेदार पूरी तरह मनमानी पर उतारू है। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। कई बार उसकी शिकायत आपूर्ति निरीक्षक से भी की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। गांव के पंचराम, विनोद कुमार, आज्ञाराम, श्यामलाल, राम नारायण, रवि कुमार, रोहित, रामकिषुन, प्रज्ञाराम, पट्टूराम, रामदेव, राम नजात, रामतेज आदि ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कोटेदार पर कार्रवाई व दो माह के खाद्यान्न की रिकवरी की मांग की। इसी क्रम में महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी सनोज श्रीवास्तव, काशीराम, अछैबर, रामसूरत, मो.सईद, बेकारू आदि ने एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि कोटेदार पर फरवरी का राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद कोटेदार मारने-पीटने की धमकी देता है। इतना ही नहीं जब कोटेदार राशन वितरित करता है तो वह निर्धारित वजन से कम खाद्यान्न देता है। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम अरुण कुमार राय ने बताया कि एआरओ को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। महतिनियां बुजुर्ग गांव के कोटे की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed