फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ramesh's death confused between accident and murder

Siddharthnagar News: दुर्घटना और हत्या के बीच उलझा रमेश की मौत

Tue, 30 Jul 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ramesh's death confused between accident and murder
लोटन कोतवाली के सहिला मोड़ का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी रमेश यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने हादसा बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब मृतक के परिवार के लोग हादसा नहीं हत्या बताते हुए शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कोतवाली क्षेत्र के सहिला मोड़ के पास 27 जुलाई की रात रमेश यादव (20) पुत्र राधेश्याम यादव निवासी तिघरा थाना मोहाना का सड़क दुर्घटना की सूचना पर लोटन पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी लोटन में भर्ती कराया। जहां रमेश की हालत के गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया, लेकिन वहां भी हालत में सुधार न होने के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों के पास पैसा न रहने के कारण गोरखपुर न जाकर सिद्धार्थनगर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को 10 बजे रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से शव को तिघरा गांव लाया गया, लेकिन दो दिन बाद रमेश की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजन सोमवार को लोटन पुलिस को तहरीर देकर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक के बाबा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनके नाती रमेश यादव की मौत हादसे से नहीं हुई है, बल्कि उसकी मौत मारने पीटने से हुई है। शरीर पर चोट के निशान बता रहे हैं कि मारपीट कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा का आरोप है कि कुछ मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल फोन पर बार-बार फोन आ रहा था। आंशका है कि वही लोग मारे पीटे हैं, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस अभी तक उसे दुर्घटना मानकर चल रही थी। अब वह दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि हादसे के साथ तहरीर पड़ने के बाद मामला उलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed