{"_id":"5fcbb1408ebc3ecf8968416e","slug":"rally-for-pm-crop-insurance-scheme-siddharthnagar-news-gkp375750835","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जागरूकता रैली निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जागरूकता रैली निकली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम फसल बीमा योजना के लिए रैली निकली
जागरूकता रैली में शामिल रहे सीएससी संचालक
फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फसल बीमा करने के लिए किसानों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए जिला मुख्यालय से कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने बाइक जागरूकता रैली निकाली। किसानों को फसलों में होने वाले नुकसान के लिए फसल बीमा कराने के प्रति जागरूक करेंगे।
सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय की ओर से कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली। कृषि भवन से निकली रैली को उप कृषि निदेशक लालबहादुर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि जिले के सरकारी केंद्रों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर यह सुविधा उपलब्ध है। कृषि भवन से आरंभ होकर यह बाइक रैली नौगढ़ विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों से होते हुए जिला कृषि कार्यालय पर खत्म हुई। फसल बीमा के लिये कोई भी किसान सीएससी केंद्र से संपर्क कर अपना बीमा करवा सकते हैं। सीएससी के जिला प्रबंधक राकेश कुमार और अजय सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इस रैली में जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और फसल बीमा कंपनी के जिला समन्वयक अजय विश्वकर्मा समेत सभी सीएससी संचालकों की सहभागिता रही।