फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   raktdan

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं- शिक्षामंत्री

Mon, 14 Sep 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
raktdan
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : शिक्षामंत्री
विज्ञापन

इटवा सीएचसी पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक हफ्ते तक मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। शिक्षामंत्री ने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए रक्तदान की सराहना की। डॉ. सतीशचंद्र ने कहा कि पीएम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इस दौरान हर जिले में 70 लोग रक्तदान करेंगे, 70 स्थानों पर पौधरोपण, सफाई अभियान, दिव्यांगजनों को उनके लिए उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि हम सभी को प्रयास करना होगा। इसके लिए सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, डॉ. वीके वैद्य, विपिन सिंह, फतेहबहादुर सिंह, मनोज मौर्य, शैलेश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed