फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rajan of Gorakhpur painted Monu on Delhi.

विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Thu, 04 Jan 2018 12:26 AM IST
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rajan of Gorakhpur painted Monu on Delhi.
चौपाल। - फोटो : सिद्धार्थनगर
पथरा। ‌सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मिठवल स्थित बाबा मटेश्वर नाथ शिव मंदिर में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने चौपाल में अपनी समस्याएं सुनाई और प्रार्थना पत्र सौंपा। विधायक ने 15 दिनों में सभी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान कैंप लगाकर डेढ़ सौ विद्युत कनेक्शन भी वितरित किया गया। चौपाल में प्रदेश सरकार की सौगातों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि नौ माह में ही इस विधानसभा क्षेत्र में दो नगर पंचायत सहित कई रचनात्मक कार्य हुए हैं। कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री से डिडई चौकी को थाने में रूपांतरित करने व जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग रखी गई थी, जिस पर सीएम ने सहमति भी दे दी है। उन्होंने कहा कि पथरा बाजार व सेहरी बुजुर्ग को मिलाकर एक नई नगर पंचायत बनवाने और ब्लॉक मिठवल को विभाजित कर तिगोड़वा के रूप में नया ब्लाक बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बीडीओ विद्यामणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ पंचायत दिलीप कुमार ने सभी से शौचालय बनवाने व जन्म व मृत्यु के पंजीयन संबंधी प्रक्रिया के बारे में बताया। नायब तहसीलदार केसरी नंदन तिवारी ने राजस्व से संबंधित जानकारियां देते हुए उसका लाभ को प्रेरित किया। चौपाल में विद्युत विभाग के एक्सईएन एसके त्रिपाठी, बीईओ पंकज मौर्य, विद्युत विभाग के जेई नित्यानंद ओझा, सीडीपीओ प्रियंका वर्मा, नीरज मणि त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हनुमंत प्रताप सिंह, लवकुश ओझा, मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्रीनाथ तिवारी, संजय कनौजिया, मुक्तिनाथ तिवारी, राधेरमण मिश्र, मनीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed