{"_id":"62e6c13eae451b2f8206bc7f","slug":"rainfall-in-district-climate-change-siddharthnagar-news-gkp445603724","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar Weather: दो दिन से हो रही बारिश से सावन का हुआ अहसास, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar Weather: दो दिन से हो रही बारिश से सावन का हुआ अहसास, गर्मी से मिली राहत
Mon, 01 Aug 2022 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:28 AM IST
सार
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में तीन दिन अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे, रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। मानसून ऋतु के दौरान जिले में अब तक कुल 230.9 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
शहर में हुई बारिश। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में दो दिन से हो रही है बारिश से सावन का अहसास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में खेती तर हो गई है, जबकि शहर के लोग मौसम बदलने से खुशनुमा अहसास कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तीन दिन बारिश होने की संभावना है।
जिले में रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में औसत बारिश 9.2 मिमी हुई है, जबकि इटवा में 25 मिमी, शोहरतगढ़ में 16 मिमी, बांसी में 1.2 मिमी, डुमरियागंज में 13 मिमी बारिश हुई। मानसून ऋतु के दौरान जिले में अब तक कुल 230.9 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई, जो अभी भी 557.4 मिमी. के अपने दीर्घकालिक औसत से 59% कम है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई क्षेत्र में तीन दिन अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। आसमान पर बादल छाए रहेंगे, रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।