फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rain storm disrupted power supplies

आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 13 May 2016 10:43 PM IST
Siddharth Nagar 
Siddharth Nagar  Updated Fri, 13 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rain storm disrupted power supplies
जोगिया ब्लॉक के जखवलिया गांव में गुरुवार रात तेज आंधी में घनश्याम वरुण के मकान पर पुराना पाकड़ का पेड़ गिर गया। - फोटो : अमर उजाला
 दिनभर धूप और रात को आंधी बारिश। गुरुवार रात को मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।  विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से शुक्रवार को आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं पोल गिरने से बिजली भी गुल रही। हालांकि बिजली विभाग का दावा है कि बांसी तहसील क्षेत्र के सूपा उपकेंद्र से जुड़े 12 गांवों को छोड़कर सभी जगह आपूर्ति शुरू कर दी गई। वहीं शुक्रवार को दिन में कड़ी धूप ने उमस बढ़ा दी है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। आंधी-बारिश में नगर के कई क्षेत्रों में जंपर उडने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। रात साढ़े 8 बजे से रात 12 बजे तक नगर अंधेरे में डूबा रहा। उधर, जलनिकासी का समुचित इंतजाम न होने से बारिश के बाद निचले इलाकों में पानी लग गया। जर्जर और गड्ढे में तब्दील सड़कों पर पानी लगने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार की रात बारिश से लोग राहत महसूस करते रहे, वहीं शुक्रवार की सुबह से ही तीखी धूप ने गर्मी के तेवर और तीखा कर दिया है। उमस में इजाफा से परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं शोहरतगढ़ क्षेत्र में बदले मौसम के कारण पडरिया विद्यालय के पास लगा बिजली का पोल, झिंगहा गांव में लगा एक पोल व धनौरा गांव में 11 विद्युत पोल गिर गए। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर एक में हाईमास्ट लाइट का पोल गिर गया। इससे परसा फीडर की सप्लाई ठप हो गई। जहां एक तरफ आंधी के साथ आई पानी से किसानों के चेहरे पर रौनक है। वहीं आम की फसल को आंधी के कारण नुकसान हुआ है। शुक्रवार की देर शाम तक गिरे विद्युत पोल को ठीक करने के लिए विद्युत विभाग के जिम्मेदार नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बिजली विभाग के जिम्मेदारों का ऐसा ही रवैया रहा तो हम लोगों को बिजली कब मिलेगी। इसका कोई भरोसा नहीं। क्षेत्र के दशरथ निषाद, चंद्रशेखर, सुग्रीव यादव, प्रेम आदि ने विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।वहीं ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के तौलिहवा ग्रामसभा के कचरिहवा टोले रामचरित्र, रामशंकर, रामलाल व जमोला की झोपड़ियां ढह गईं। इससे पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताने को परिवार मजबूर रहा। बता दें कि अभी माह भर पूर्व कचरिहवा टोला भीषण अग्निकांड की चपेट में आ चुका है। जिसमें टोले के 72 घर आग तबाह हो गए थे।


मकान पर गिरा पेड़: पकड़ी बाजार। जोगिया विकासखंड के गांव जखवलिया गांव में गुरुवार की रात तेज आंधी में घनश्याम वरुण के मकान पर पुराना पाकड़ का   पेड़ गिर गया। इससे मकान का छज्जा गिर गया, छत में भी दरार पड़ गई। घटना के समय परिजन घर के अंदर थे।  संयोग था कि कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना ग्राम प्रधान   रामकृपाल ने तहसील प्रशासन को दी। हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।  वहीं बगल के गांव बनपुकरा में छांगुर व दूधनाथ के छप्पर की घारी गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed